top of page

भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप,सरकारी विभाग की कर्मचारियों पर

Oct 20, 2023
1 min read





कवर्धा- विधानसभा चुनाव के दौरान सभी सरकारी तंत्र निर्वाचन आयोग के अधीन कार्य करते है, लेकिन निर्वाचन आयोग के चुनावी कार्यो पर सवालिया निशान उठ रहा है। जिस सरकारी तंत्र पर निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी है लेकिन कुछ विभाग के कर्मचारियों पर भाजपा ने गंभीर आरोप लगाया है।


बतादे कि कबीरधाम जिले के भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर सरकारी तंत्र पर गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा के प्रत्याशी विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि वनांचल क्षेत्रो में वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा बोड़ला विकाशखण्ड के ग्राम कटंगी कला के ग्रामीणों को एक पक्ष को मतदान करने का दबाव बनाया जा रहा है। वही ऐसा न करने पर सरकारी योजनाओं का जो लाभ मिल रहा है वो निरस्त कर दिया जाएगा। सरकार की योजना के माध्यम से जो ग्रामीणों को वन अधिकार पट्टा दिया गया है वह निरस्त कर दिया जाएगा, साथ ही बोड़ला विकाशखण्ड के ग्राम सिवनी के ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया है कि बाहरी व्यक्ति के नाम को मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है। जबकि वह उस ग्राम का रहवासी नही है इसकी शिकायत जब बी एल ओ से की गई तो बी एल ओ के द्वारा जानकारी नही होने की बात कही गई, जिसकी शिकायत भाजपा के द्वारा छत्तीसगढ़ निर्वाचन सहित जिला निर्वाचन में भी किया है जो जाँच का विषय बना हुवा है वह अब जाँच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है।

 
 
 

Comments


bottom of page