top of page

अविरल सिंह प्रथम, सुप्रीत तिवारी दूसरा और शौर्य चंद्रवंशी ने विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया

May 13, 2024
1 min read


अविरल सिंह प्रथम, सुप्रीत तिवारी दूसरा और शौर्य चंद्रवंशी ने विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया।


कवर्धा/ 13 मई 2024। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने कक्षा दसवी का परीक्षा परिणाम जारी किया है। केन्द्रीय विद्यालय महराजपुर, कवर्धा का कक्षा दसवी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा दसवी में 36 विद्यार्थी अध्यनरत थे, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय के सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


केन्द्रीय विद्यालय महराजपुर कवर्धा के प्रचार्य ने बताया कि सत्र 2023-24 में कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। कक्षा दसवीं में अविरल सिंह ठाकुर 95.2 प्रतिशत के साथ केन्द्रीय विद्यालय महराजपुर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरा स्थान सुप्रीत तिवारी 92.4 प्रतिशत और शौर्य चंद्रवंशी 89 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

Comments


bottom of page