top of page
VOSADD.jpg

कबीर टेकरी सहसपुर हेतु 5 लाख की घोषणा,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा 5 लाख रूपए की स्वीकृत प्रदान किया गया

ree

कबीर टेकरी सहसपुर हेतु 5 लाख की घोषणा,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा 5 लाख रूपए की स्वीकृत प्रदान किया गया।


कवर्धा। विकास खंड सहसपुर लोहारा के वनांचल क्षेत्र जहां मैकाल पर्वत श्रेणी के ऊची चोटी पर स्थापित , जहां तराई क्षेत्र में स्तिथ सहसपुर बांध जो कि कबीर टेकरी कारुणामय नाम साहेब के चरण को आपने पावन जल से सिंचित कर रहा है ऐसे मनोरम स्थान पर स्तिथ करुणामय नाम साहेब के शीर्ष पर पहुचने हेतु क्षेत्र के विधायक एव छत्तीसगढ शासन के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा मनिकपुरी पनिका समाज सहसपुर लोहार के मांग पर पांच लाख रूपये की स्विकृति प्रदान कर समस्त मानिकपुरी पनिका समाज के दिल जीत लिया।


विदित हो कि कबीर टेकरी करुणामय नाम साहेब के चरण पादुका स्थल में ऊपर चढ़ने हेतु सीढ़ी की आवश्यकता है जिसके लिए उप मुख्यमंत्री महोदय द्वारा यह स्वीकृटी प्रदान की गई है।


इस अवसर पर ब्लाक मानिकपुरी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष रामहु दास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष कमलेश दास मानिकपुरी, सचिव सुरेश दास मानिकपुरी, समाज कुरहा सोहन दास मानिकपुरी, सलाहकार देवदास मानिकपुरी, रमेश दास मानिकपुरी, दिलीप दास मानिकपुरी भगवत दास महंत , श्याम दास मानिकपुरी, मेलन दास , उदय दास , पैगम्बर दास , पुजारी हेमू दास, खिलावन दास सहित पनिका समाज के लोग उपस्तिथ रहे।


आज मानिकपुरी पनिका समाज युवा प्रकोष्ठ एवं कबीर टेकरी समिति के नेतृत्व में करूणामय नाम साहेब कबीर टेकरी सहसपुर में कांर्कीट सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा5 लाख रूपए की स्वीकृत प्रदान किया गया है जिसके लिए हम सभी माननीय मंत्री का आभार व्यक्त करते है।

Comentários


bottom of page