top of page

‘‘कवर्धा वनमंडल के रेंगाखार परिक्षेत्र अंतर्गत ग्रामीणों के आय के साधन बढ़ाने के लिए रोजगार मूलक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ की गयी‘‘

Aug 28, 2024
1 min read

‘‘कवर्धा वनमंडल के रेंगाखार परिक्षेत्र अंतर्गत ग्रामीणों के आय के साधन बढ़ाने के लिए रोजगार मूलक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ की गयी‘‘


कवर्धा/प्राप्त जानकारी के अनुसार वनमंडलधिकारी कवर्धा के मार्गदर्शन में दिनांक 27.08.2024 को रेंगाखार परिक्षेत्र में वन विभाग द्वारा ग्राम रामपुर के ग्रामीणों के लिए आय के साधन बढ़ाने हेतु रोज़गार मूलक प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया। प्रशिक्षण का प्रथम चरण आगामी दो माह तक चलेगा जिसमें सिलाई - मक्रूम [macrum work] तथा दुपहिया ऑटो रिपेयर के गुण ग्रामीणों को सिखाये जायेंगे। प्रशिक्षण के अंत में परीक्षा लेकर उत्तीर्ण ग्रामीणों को प्रमाण पत्र तथा प्लेसमेंट सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जायेगा। प्रशिक्षण में 50 प्रतिशत प्रतिभागी महिलायंे होंगी। ग्रामीणों की सहूलियत के लिए उक्त प्रशिक्षण ग्राम के समुदायिक भवन में कराया जायेगा।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत सदस्य, परिक्षेत्र अधिकारी रेंगाखार, संयुक्त वन प्रबंधन समिति के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Comments


bottom of page