top of page

मोबाईल लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार

Oct 16, 2023
2 min read





मोबाईल लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार।


दिनांक 15/10/2023 को थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम में खुंटु निवासी प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 14/10/2023 की रात्रि में अपने मित्र के साथ मोटरसायकल में घुघरीरोड अटल आवास तिराहा के पास स्थित खेत में लगे ट्युबवेल मोटर को बंद करने हुए गया था। जो मोटर बंद कर वापस अपने मोटर सायकल के पास आने पर दो अज्ञात लड़के वही पर खड़े हुये थे जो इन्हे देखकर जबरदस्ती गाली-गलौच करने लगे, जिसे यह गाली गलौच करने से मना किया तो एक लड़का इसे डण्डा से तथा उसका साथी हाथ-मुक्का से इसके साथ मारपीट करने लगे तथा इसके शर्ट के जेब में रखे एक नग ओप्पो ए-17 मोबाईल फोन जिसमें जियो कंपनी का सिम लगा है को लूट लिये, मारपीट लूटपाट करते देख इसका दोस्त दीपचंद पटेल बीच-बचाव करने लगा तो उसके साथ गाली-गलौच कर उसका विवो-वाय15एस मोबाईल फोन जिसमें जियो कंपनी का सिम लगा है को भी लूटकर दोनो वहॉ से भाग गये, कि उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना कवर्धा में अपराध 686/2023 धारा 394 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया तथा घटना के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया जाकर थाना प्रभारी कवर्धा के निर्देशन पर अज्ञात आरोपियों की शिनाख्तगी कार्यवाही कर संदेही रानू उर्फ मरार पटेल उम्र 21वर्ष एवं अमित कुमार लहरे उम्र 22 वर्ष से पुछताछ करने पर घटना को घटित करना स्वीकार किया तथा उनके कब्जे से लूट की मशरूका मोबाईल को बरामद किया जाकर उनकी विधिसंगत् गिरफ्तारी कार्यवाही कर रिमांड में भेजा गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में सउनि दर्शन साहू, सउनि चन्द्रभुषण सिंह, प्र.आर. हिरेन्द्र प्रताप सिंह, आर. गोपाल ठाकुर, आर. पवन चंद्रवंशी एवं सैनिक देवेन्द्र चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा है।

Comments


bottom of page