top of page

आबकारी एक्ट , एवं अन्य अपराधिक गतिविधियो पर लोहारा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही

Jan 27, 2024
2 min read





आबकारी एक्ट , एवं अन्य अपराधिक गतिविधियो पर लोहारा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।


अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन करते हुए आरोपी को रंगे हाथो धर दबोचा।


आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 2800 रूपये एंव एक पुरानी मोटर सायकल काला कलर का कीमती 15000 रूपये किया गया जप्त।


छत्तीसगढ आबकारी अधिनियम धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत की गई कार्यवाही।


कवर्धा/पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन मे एंव अति0 पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के दिशा निर्देशन मे थाना क्षेत्र मे लगातार अवैध जुआ सट्टा एंव आबकारी एक्ट व अपराधिक गतिविधियो के विरूध्द लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे मुखबीर सुचना पर दिनांक 27/01/2024 को रेंगाखार तिराहा स0 लोहारा मे घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिया के व्यक्ति को अपने कब्जे मे अवैध रूप से परिवहन करते हुए रंगे हाथो पकडा गया जिसके कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन मंदिरा प्रत्येक मे 180 एम एल भरी हुई शीलबंद किमती 2800 रूपये एंव एक पुरानी मोटर सायकल काला कलर कीमती करीबन 15000 रुपये कुल जुमला किमती 17800 रूपये को पकडा गया जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम सुरज यादव पिता स्वर्गीय बीरबल यादव उम्र 39 साल साकिन वार्ड नम्बर 11 सिल्हाटी थाना स0 लोहारा जिला कबीरधाम का होना बताया जिसे मौके पर गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरूध्द विधिवत कार्यवाही कर थाना स0 लोहारा मे अपराध क्रमांक 30/24 धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया जा कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक संदीप चौबे प्रधान आर अश्वनी पांडेय आर कीर्तिलाल वर्मा शंकर निषाद बिनेश पोरते का विशेष योगदान रहा

Comments


bottom of page