top of page

दो दिवसीय वृत्त स्तरीय कृषि वानिकी कृषक भूमि पर लघु वनोपज, औषधीय प्रजाति रोपण हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला, जिला यूनियन कवर्धा के कुकदूर में आयोजित किया गया

Jun 14, 2024
1 min read


दो दिवसीय वृत्त स्तरीय कृषि वानिकी कृषक भूमि पर लघु वनोपज, औषधीय प्रजाति रोपण हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला, जिला यूनियन कवर्धा के कुकदूर में आयोजित किया गया।


दिनांक 13/06/24 द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

1) सर्व प्रथम, समस्त प्रशिक्षार्थीयों को क्षेत्र भ्रमण/ सर्वे संबंधित कार्य कराने हेतु टीम का गठन कर ग्राम भैसाडबरा,ताई तीरनी ,व कामठी भेजा गया.

2) सर्वेक्षण दलों को पौध रोपण सर्वे संबंधी प्रपत्रों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये.

3) फील्ड कार्य में वन धन मित्रों, प्रबंधकों, कृषकों द्वारा ग्रामीणों से बैठक ले कर और घर घर जा कर योजना की जानकारी दी गई, और मांग अनुसार प्रपत्र में कृषक वार जानकारी रिकार्ड किया गया,

4) अंत में सर्वे दलों की समीक्षा की गई.

(1) ग्राम भैंसाडबरा 1. आवंला-282, 2. जामुन-29, 3. इमली-5, 4. बेर 88, कुल 404 पौधा

(2) ग्राम ताई तीरनी 1. आवंला-395, 2. जामुन-96, 3, इमली-30, 4. चार-46 5. बेर-58 कुल 625

(3) ग्राम कामठी 1. ऑवला-12, 2. बेर-6 कुल 18 पौधा

सकल योग 1047 पौधा


कार्यशाला में उप प्रबंधक दुर्ग वृत्त, उप प्रबंध संचालक खैरागढ़, उप प्रबंध संचालक, कवर्धा और वन धन मित्र, प्रबंधक, कृषक, और उप वनक्षेत्रपाल कुल 62 प्रतिभागी उपस्थित रहे.

Comments


bottom of page