top of page

पंडरिया व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल 60 नाम निर्देशन पत्र वितरण

Oct 19, 2023
2 min read





पंडरिया व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल 60 नाम निर्देशन पत्र वितरण।


विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा आज 11 नाम निर्देशन पत्र लिया गया।


कवर्धा/ 19 अक्टूबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए 13 अक्टूबर से नमांकन फार्म वितरण और जमा किया जा रहा है। नाम निर्देशन के पांचवे दिन आज 19 नवम्बर को विधानसभा-71 पंडरिया के लिए 06 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के लिए 05 नाम निर्देशन पत्र इस तरह से कुल 11 नाम निर्देशन पत्र विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा लिया गया है। इसके पूर्व चार दिनों में विधानसभा-71 पंडरिया के लिए 26 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के लिए 23 नाम निर्देशन पत्र इस तरह से कुल 49 नाम निर्देशन पत्र विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा लिया गया था। इन पांचों दिनों में दोनो विधानसभा से कुल 60 नाम निर्देशन पत्र विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा लिया गया है।


निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आज विधानसभा-71 पंडरिया के लिए 06 नाम निर्देशन पत्र का वितरण किया गया है। नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवार में भगवाती मिरज, रामकृष्ण साहू, तिलबाई साहू, तोखनराम साहू, ओंकार साहू और रूपेश भास्कर शामिल है।


इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के लिए 05 नाम निर्देशन पत्र का वितरण किया गया है। नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवार में रामकृष्ण साहू, लालचंद साहू, तिमिर चंद डाहिरे, प्रकाश घृतलहरे, रामजी मेरावी शामिल है।


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की अधिसूचना अनुसार छत्तीसगढ़ में दो चरणों में निर्वाचन होगा। पहले चरण में होने वाले निर्वाचन में कबीरधाम जिले के विधानसभा-71 पंडरिया एवं 72 कवर्धा शामिल है। नाम निर्देशन पत्र का वितरण 13 अक्टूबर से शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, नामांकन पत्र की संवीक्षा 21 अक्टूबर, नामांकन पत्र की वापसी 23 अक्टूबर, मतदान की तिथि 07 नवंबर और मतगणना की तिथि 03 दिसंबर 2023 निर्धारित है।

 
 
 

Comments


bottom of page