top of page

कुंडा ग्राम पंचायत में बाजार नीलामी के नाम पर 50 लाख रुपये का भ्रष्टाचारी करने का मामला आया सामने

Jun 11, 2024
2 min read



कुंडा ग्राम पंचायत में बाजार नीलामी के नाम पर 50 लाख रुपये का भ्रष्टाचारी करने का मामला आया सामने।


कवर्धा/ कबीरधाम जिले के कुंडा ग्राम पंचायत में बाजार नीलामी के नाम पर 50 लाख रुपये का भ्रष्टाचारी करने का मामला सामने आया है, शिकायतकर्ता ने सरपंच और सचिव के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुँचकर दंडाधिकारी से शिकायत की और दोनों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है.....वही कलेक्टर जन्मयेजय महोबे ने मामले की जांच कराने की बात कही है शिकायत सही पाने पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है....मामले का उजागर होते देख सरपंच ने शिकायतकर्ता शेख रहीम खान को धमकी देने लगा है....


दरअसल कुंडा ग्राम पंचायत में 2020 में हाट बाजार की नीलामी हुई थी ताकि इस पैसे से ग्राम पंचायत का विकास हो सके यहां के निवासियों को सर्वसुविधा मिले यही कारण है कुंडा ग्राम पंचायत के लोग आज भी विकास की राह टकटकी लगाये देख रहे है लेकिन भ्रष्ट सरपंच और सचिव के कारण कुंडा का विकास नही हो पाया है , सरपंच सचिंव के मिली भगत से लगभग चार सालों से हाट बाजार नीलामी के 50 लाख रुपये को पंचायत के खाते में जमा नही किया है और पूरे पैसे को सरपंच सचिव ने मिलकर डकार दिए , शिकायतकर्ता को ग्राम पंचायत कुंडा बाजार नीलामी के पैसे को जमा नही करने की भनक लगी थी उसके बाद शेख रहीम खान ने ग्राम पंचायत कुंडा में आरटीआई लगाया जहां सचिव ने 60 पन्नों का आधा अधूरा जानकारी दिए थे उसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है,मिली जानकारी के अनुसार शिकायत होने की जानकारी मिलने के बाद सरपंच ने हाल ही में पंचायत के खाते में 10 लाख रुपये जमा किया है अभी भी लगभग 40 लाख रुपये जमा करना बांकी है शिकायतकर्ता का ये भी आरोप है की अपने कारनामा को छुपाने के लिए फर्जी तरीके से कागजात तैयार करके मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है.....





Comments


bottom of page