top of page

कबीरपंथ के गुरु पंथ उग्रनाम साहेब की स्मृति में लोलेसरा में 4 दिवसीय संत समागम आज 12 जनवरी से

Jan 12, 2024
1 min read




कबीरपंथ के गुरु पंथ उग्रनाम साहेब की स्मृति में लोलेसरा में 4 दिवसीय संत समागम आज 12 जनवरी से।


उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मेला स्थल में की जा रही तैयारियों का लिया जायजा।


कवर्धा/ 11 जनवरी 2024। कबीर पंथ से जुडे़ महत्वपूर्ण स्थल लोलेसरा में 12 से 15 जनवरी तक 4 दिवसीय संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज बेमेतरा जिले अंतर्गत ग्राम लालेसरा पहुंचे और वहां आयोजित होने वाले संत समागम मेला की तैयारियों का जायजा लिया और सभी व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए।


उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मेला स्थल निरीक्षण के दौरान वहां पेयजल, प्रकाश तथा पार्किंग और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा की 4 दिवसीय मेले के दौरान पुलिस प्रशासन उचित व्यवस्था कर लेवें और मेला स्थल में लगाए जाने वाले दुकानों मे पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहें ताकि चोरी जैसी घटनाएं नहीं हो। उन्होंने कबीरपंथ के पदाधिकारियों से कहा की 4 दिवसीय मेले अंतर्गत अलग-अलग दिनों हेतु जन प्रतिनिधि क़ो आमंत्रित किया जाए।


गौरतलब है कि कबीर पंथ के गुरू उग्रनाम साहेब की स्मृति में आयोजित होने वाले संत समागम कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के कबीर पंथियों में ख़ासा उत्साह है। जगह-जगह प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। लोलेसरा गांव को फलैक्स-बैनर से सजाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर रणबीर शर्मा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, जिला स्तरीय अधिकारीगण सहित मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी विजेंद्र सिंह वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि गण तथा कबीरपंथ के पदाधिकारी मौजूद थे।

 
 
 

Comments


bottom of page