top of page

3 साल का मासूम बार बार माँ से मांग रहा था दूध, गुस्साई माँ ने जमीन पर पटक कर ले ली बच्चे की जान, पढ़ि

Sep 23, 2021
2 min read

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली एक दुःखद घटना सामने आई है। यहां एक गुस्साई मां ने दूध पीने की जिद कर रहे अपने 3 साले के मासूम को जमीन पर पटक दिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया गया है कि शहर के सेक्टर 5 के आवास क्रमांक 101 में रहने वाली प्रमिला का 3 साल का बेटा सात्विक राव अपने मां प्रमिला से दूध पीने के लिए जिद कर रहा था। उसकी मां प्रमिला ने कुछ देर तक उसे खिलाती रही, समझाती रही। फिर भी बच्चा रोता रहा, तब गुस्साई प्रमिला ने सात्विक को जमीन पर पटक दिया। घटना के बाद घरवालों ने देखा कि सात्विक जमीन पर पड़ा हुआ है और उसके आसपास खून बिखरा पड़ा है। उसके शरीर पर कोई हलचल नहीं हो रही है । लिहाजा परिजन सात्विक को तत्काल अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।


प्रमिला की मानसिक हालत ठीक नहीं

जिस वक्त प्रमिला ने बच्चे को पटका उस वक्त उसका पति घर पर नहीं था। उस दौरान प्रमिला के सास-ससुर ही घर पर मौजूद थे। इस मामले में पुलिस ने बताया कि 2014 से प्रमिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इसी वजह से प्रमिला के परिजन उसका इलाज करवा रहे हैं। फिर भी अब तक उसकी हालत में सुधार नहीं है।


पुलिस दर्ज करेगी हत्या का मामला

बालको थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया है कि जमीन पर पटकने के चलते सात्विक के कान में काफी चोटें आई थीं। जिसके कारण उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस प्रमिला को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुटी हुई है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।



Comments


bottom of page