top of page

एक सघर्षरत बालक सहित 3 चोर गिरफ्तार, पिपरिया पुलिस की कार्यवाही

Dec 22, 2023
1 min read





एक सघर्षरत बालक सहित 3 चोर गिरफ्तार, पिपरिया पुलिस की कार्यवाही।


कवर्धा / एक बार फिर पिपरिया थाना के प्रभारी सुदर्शन ध्रुव व उनकी टीम को बड़ी सफलता मिली है जहाँ थाना प्रभारी ने मुखबिर की सुचना पर 1 नाबालिक सहित तीन चोरो को पकड़ने मे कामयाबी हासिल की है।


दरसल मामला थाना क्षेत्र के ग्राम रबेली का है जहाँ एक व्यक्ति के द्वारा गुड़ फैक्ट्री डाली गई थी जहाँ की मशीन को कुछ अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर ली गई थी जिसकी रिपोर्ट थाना पिपरिया मे प्रार्थी द्वारा आकर दर्ज कराई गई जिस पर पिपरिया पुलिस ने अपराध क्रमांक 471/2023 धारा 457, 380 कायम कर मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने उच्च अधिकारीयो को अवगत कराया और तपदीस मे जुट गई इसी बिच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबीस देकर 4 लोगो को हिरासत मे लिया तो आरोपियों ने गुनाह स्वीकार किया वही आरोपी मंगल सिंह धुर्वे पिता नन्हे सिंह उम्र 26 वर्ष, छोटू उर्फ़ शाहिद खान पिता शेख मुनीर उम्र 30 वर्ष, बबलू खान पिता इसराइल खान उम्र 33 वर्ष के साथ एक संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायलय को सुपुर्द किया है बताया जा रहा है की चारो कवर्धा के निवासी है वही आरोपीयो के पास से चोरी के सामानो को भी पुलिस ने जप्त कर ली है जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रूपए बताई जा रही है पिपरिया पुलिस की इस कार्यवाही से अंचल के लोगो मे एक बार फिर हर्ष देखने को मिला तो वही अपराधियों मे ख़ौफ़ का महौल नजर आ रहा है।

Comments


bottom of page