top of page

11 जुआरियों को 52 पत्ती ताश के माध्यम से नगदी रकम पर दाव लगाकर जुआ खेलते थाना पंडरिया पुलिस ने धरदबोचा

Jan 25, 2024
2 min read



11 जुआरियों को 52 पत्ती ताश के माध्यम से नगदी रकम पर दाव लगाकर जुआ खेलते थाना पंडरिया पुलिस ने धरदबोचा।


जुआरियों से नगदी रकम एवं 52 पत्ती ताश पुलिस ने किया जप्त।


कवर्धा/कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डी.एस.पी. अमृता पैकरा के कुशल नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने लगातार असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक- 24.01.2024 को क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सगौनाडीह पथरहा नाला के पास में कुछ जुआरियों के द्वारा 52 पत्ती ताश के माध्यम से रुपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा पुलिस टीम तैयार कर मुखबीर के बताए पते पर जाकर रेड कार्यवही किया गया। जहां पर जुआ खेलने वाले पुलिस को आते देख कर भागने की कोशिश करने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसमें 01. होरीलाल चंद्राकर, 02. नरेन्द्र चंद्राकर, 03. रुपेन्द्र चंद्राकर, 04. शिवप्रसाद पात्रे सभी सा. किशुनगढ, 05. राजेश भास्कर 06. बालकदास 07. राममिलेश महिलांगे 08. साहेबलाल काठले 09. पुष्पराज महिलांगे 10. विनेश भास्कर 11. कमल किशोर सभी साकिन ग्राम सगौनाडीह थाना पंडरिया को जुआ खेलने पकडा गया। आरोपीयों के दो अलग-अलग फड से 1530/रूपये तथा 1660/रूपये कुल नगदी रकम 3190/ रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। आरोपीयों के विरूद्ध अपराध क्रमांक-46/2024, व 47/ 2024 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना पंडरिया पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Comments


bottom of page