top of page

02 आरोपीयो के कब्जे से 05 किलोग्राम गांजा एंव 02 नग एंड्रॉयड मोबाइल कुल जुमला कीमती 70000 रुपए .....

Dec 17, 2023
1 min read





अपराधिक गतिविधियो पर पोड़ी पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।

एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही ।

02 आरोपीयो के कब्जे से 05 किलोग्राम गांजा एंव 02 नग एंड्रॉयड मोबाइल कुल जुमला कीमती 70000 रुपए को किया गया जप्त।

जिले के कप्तान डॉ0 अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन मे एंव अति0 पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर अनुविभागीय अधिकारी संजय तिवारी एवम् थाना प्रभारी बोडला व्यासनारायण चुरेंद्रके दिशा निर्देशन मे चौकी क्षेत्र मे चौकी प्रभारी उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान के नेतृत्व में पौड़ी पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध जुआ सट्टा एंव आबकारी एक्ट व अपराधिक गतिविधियो के विरूध्द लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे मुखबीर सुचना पर दिनांक 16/12/202 को मोटर साइकल क्रमांक MP 20 ND 8930 से गांजा परिवहन करते लक्ष्मीकांत पिता ईश्वर प्रसाद मिश्रा उम्र 33 वर्ष निवासी दुर्गा नगर जबलपुर एवं कुणाल झरिया पिता लोकनाथ झरिया उम्र 23 वर्ष शारदा मंदिर बेरला जिला जबलपुर मध्य प्रदेश के कब्जे से 5 kg मादक पदार्थ गांजा बरामद कर

NDPs act के तहत कार्यवाही कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है इस कार्यवाही में Asi राजकुमार चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक लोकेश खरे आरक्षक हेमंत भट्ट सटखोजन लहरें , रमेन चंद्रवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

 
 
 

Comments


bottom of page