top of page

अवैध नशीली दवाईयों का बिक्री करने वाला 01 आरोपी चढ़ा थाना सिटी कोतवाली पुलिस के हत्थे

Feb 13, 2024
1 min read






अवैध नशीली दवाईयों का बिक्री करने वाला 01 आरोपी चढ़ा थाना सिटी कोतवाली पुलिस के हत्थे।


आरोपी के कब्जे से 13 नग नशीली दवाई पुलिस ने किया जप्त।

आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक-105/2024 धारा 8,22 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।


कवर्धा/ कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा जिले के अधिकारी गणों के कुशल निर्देशन पर अवैध नशा/ नशा के कारोबार करने वाले कोचियों पर अंकुश लगाने अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक-12.02.2024 को थाना क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ। कि आरोपी कपाल पिता बडडा देवार उम्र 20 वर्ष साकीन देवार पारा थाना कवर्धा द्वारा सुलभ शौचालय के पास, देवार पारा, कवर्धा में अवैध धन अर्जित करने की नियत से नशीली दवाईयो का विक्रय कर रहा है। जिससे आसपास क्षेत्र के नवयुवकों में नशीली दवाई सेवन करने वालों की संख्या बढ़ सकती है। जिससे क्षेत्र का माहौल अत्यंत ही खराब हो जायेगा। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर के बताये पते पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी कपाल पिता बडडा देवार उम्र 20 वर्ष सा. देवार पारा कवर्धा थाना सिटी कोतवाली जिला कबीरधाम के कब्जे से गवाहों के समक्ष कुल 13 नग नशीली दवाई बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक-105/2024 धारा 8, 22, एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Comments


bottom of page