top of page

भिक्षावृत्ति में लिप्त दो नाबालिगों के साथ एक महिला को बाल संरक्षण की टीम ने सुधार गृह भेजा ।

  • RAVI GWAL-KAWARDHA

(खबर का असर ) कवर्धा-शहर में भिक्षावृत्ति करने वाले दो नाबालिग युवकों के साथ एक महिला को बाल संरक्षण अधिकारी,चाइल्ड राइट,पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर नाबालिगों को बाल गृह व महिला को वृद्धा आश्रम भेजा । जिले में नाबालिगों के बढ़ते भिक्षावृत्ति को लेकर वॉइस ऑफ स्टेट ने कुछ दिनों पूर्व ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी को भिक्षावृत्ति के संबंध में अवगत कराते हुए खबर प्रकाशित किया था जिसपर बाल संरक्षण अधिकारी सत्या राठौर ने पुलिस और चाइल्ड राइट की संयुक्त टीम के साथ आज शहर भ्रमण किया ।

शहर भ्रमण के दौरान टीम ने दो नाबालिग एक कि उम्र 14 तो दूसरे की 08 वर्ष को भिक्षावृत्ति में लिप्त होना पाया गया । जिसपर कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिगों को सुधार के लिए कवर्धा बाल गृह भेजा गया । वहीं टीम द्वारा कॉन्सलिंग के लिए परिवार वालों को सूचना देने की बात कहीं जा रही है । साथ ही भिक्षावृत्ति में पाए गए दो नाबालिगों में से एक नाबालिग युवक बोल चाल से पूरी तरह से बाधित है । जिसके घर परिवार वालों की जानकारी जुटाई जा रही है । साथ ही टीम को एक महिला भी मिली है जोकि इसी काम में शहर में घूमते पाई गई उनकी भी टीम ने कोरोना टेस्ट कराकर वृद्धा आश्रम भेजा। साथ ही सभी का कोरोना टेस्ट निगेटिव पाया गया है ।

सत्या राठौर बाल संरक्षण अधिकारी जिला कबीरधाम - जिले की जनता और दुकानदारों से अपील करते हुए कहा है कि कहीं भी अगर नाबालिग युवक या युवती भिक्षा मांगते दिखें तो बाल संरक्षण कार्यालय (महिला बाल विकास विभाग कबीरधाम) में संपर्क या सूचित करें । ताकि नाबालिगों की यह प्रवित्ति को सुधार कर शिक्षा की ओर ले जाया जा सके । साथ ही देश के इन भविष्य को सही दिशा में लेजाया जा सके । वहीं टीम ने वॉइस ऑफ स्टेट न्यूज़ को धन्यवाद ज्ञापित किया है । कि नाबालिगों के प्रति खबर के माध्यम से और स्वतः उपस्थित होकर हमे सूचना और सहयोग प्रदान किया ।


Comments


bottom of page