top of page

अवैध शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को अलग-अलग स्थान से थाना पिपरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Feb 18, 2024
2 min read





अवैध शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को अलग-अलग स्थान से थाना पिपरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।


आरोपियों के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक - 51/2024, 52/2024,धारा 34,(2) आबकारी एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही।


कवर्धा /कबीरधाम जिले के थाना पिपरिया पुलिस द्वारा लगातार आपराधिक गतिविधियों पर पूर्णता अंकुश लगाने थाना क्षेत्र के आम जनों से मुलाकात कर, क्षेत्र में यदि कोई असामाजिक तत्व द्वारा किसी भी असामाजिक कृत को अंजाम देकर माहौल को खराब कर रहा है। तो उसके विरुद्ध सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक-17.02.2024 को थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ। कि आरोपी (1) थाना पिपरिया क्षेत्र के ग्राम खडौदाखुर्द के किशन पिता जल्लुराम साह उम्र 26 वर्ष सा. खंडौदाखुर्द थाना पिपरिया जिला कबीरधाम द्वारा ग्राम खडौदाखुर्द में अवैध धन अर्जित करने की नियत से अवैध शराब को अपने कब्जे में रखकर बिक्री कर रहा है। की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा मौके पर पुलिस टीम रवाना किया गया। जहां मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस टीम के द्वारा रेड कार्यवाही कर गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से 5760/ मि.ली. अवैध शराब कीमती 2560/-रूपये को जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक-51/2024,धारा 34,(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।


(2)आरोपी रंजित पिता जुगल केशरवानी उम्र 51 वर्ष सा. पिपरिया थाना पिपरिया जिला कबीरधाम द्वारा यात्री प्रतिक्षालय पिपरिया के पास अवैध धन अर्जित करने की नियत से अवैध शराब को अपने कब्जे में रखकर बिक्री कर रहा था। जिसे गवाहों के समक्ष पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर के सूचना पर रंगे हाथों पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 5760/ मि.ली.अवैध शराब कीमती 2560/-रुपये पुलिस टीम के द्वारा जप्त किया गया है। आरोपी रंजित पिता जुगल केशरवानी उम्र 51 वर्ष सा. पिपरिया थाना पिपरिया जिला कबीरधाम के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक-52/2024 धारा 34,(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Comments


bottom of page