top of page
VOSADD.jpg

अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपियों को थाना पिपरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार





अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपियों को थाना पिपरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।


आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक-36/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।


कवर्धा /कबीरधाम जिले के थाना पिपरिया पुलिस टीम द्वारा अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना क्षेत्र के असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु थाना क्षेत्र में रवाना हुये थे। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ। कि ग्राम नेवारीगुड़ा के टिल्लूराम चंद्रवंशी पिता पेखन उम्र 39 वर्ष साकीन नेवारीगुड़ा थाना पिपरिया जिला कबीरधाम द्वारा अपने घर के सामने अवैध धन अर्जित करने की नीयत से अवैध शराब बिक्री कर क्षेत्र के माहौल को खराब कर रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी को रंगे हाथों अवैध शराब बिक्री करते हुये गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से गवाहों के समक्ष 5400/ मि.ली. लीटर अवैध शराब कीमत-2400/ रुपये को पुलिस टीम के द्वारा जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक- 36/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

Comments


bottom of page