top of page

थाना पिपरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध नशीली दवांईया बिक्री करने वाले 03 आरोपी को थाना पिपरिया पुलिस ने किया गिरप्तार कर भेजा सलाखो के पीछे




थाना पिपरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध नशीली दवांईया बिक्री करने वाले 03 आरोपी को थाना पिपरिया पुलिस ने किया गिरप्तार कर भेजा सलाखो के पीछे।


आरोपीगण 1.सहमत अली पिता स्व0 हैदर अली उम्र 30 साल साकिन अटल आवास घुघरीकला कवर्धा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम छ0ग0


2. अर्जुन पिता होरीलाल सूर्यवंषी उम्र 26 साल साकिन बडे बाजार तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ0ग0


3. अशोक पिता स्व0 बाबूजी पाण्डेय उम्र 62 साल साकिन बेलसरी थाना तखतपुर जिला बिलासपुर


(छ0ग0) अवैध धन लाभ अर्जित करने हेतु नव युवकों को अवैध रूप से नशीली दवा (इंजेक्शन) बिक्री कर रहा है

करने वाले आरोपीगण को लिया हिरासत में

आरोपी के कब्जे से तीन अलग अलग प्लास्टिक के सीलबंद डिब्बा मे NRX BUPRENORPHINEINJECTION I.P. 2ml iuprine(आयुप्रिन) कंपनी का कुल 100 एम्पुल किमती करीबन 3000/ रूपये।


आरोपी को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर अपराध धारा सदर का घटित करना किया जुर्म स्वीकार ।


आरोपीगण-01 सहमत अली 2. अर्जुन सूर्यवंशी 3. अशोक पाण्डेय को दिनांक 15.02.2024 को गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया।


पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक पल्लव जिला कबीरधाम (छ0ग0) के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री, परिवहन व थाना क्षेत्र मे अवैध नशीली दवाईयां विक्रय करने वाले असामाजिक तत्वों के उपर उचित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त होने पर अति0 पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक संजय तिवारी के कुशल मार्ग निर्देशन पर थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक सुदर्शन सिंह ध्रुव के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम तैयार कर मुखबीर के द्वारा बताये गये सुचना पर पिपरिया मे आरोपीगण अपने कब्जे मे नशीली दवांईया बिक्री कर रहा है कि सुचना तस्दीक पर पिपरिया में टीम रवाना किया गया था जो आरोपीगण-01 सहमत अली 2. अर्जुन सूर्यवंशी 3. अशोक पाण्डेय के द्वारा अवैध धन लाभ अर्जित करने हेतु नव युवकों को अवैध रूप से नशीली दवा (इंजेक्शन) बिक्री कर रहा था जिसके कब्जे से 100 नग एम्पुल नशीली दवांईया किमती करीबन 3000/ रूपये। को जप्त कर मौके मे एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही करते हुए समक्ष गवाहन के जप्त किया जाकर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 21 ग NDPS एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 15.02.2024 को गिरप्तार कर रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है । उक्त कार्यवाही में थाना पिपरिया से निरीक्षक सुदर्शन सिंह ध्रुव, उपनिरी0 रजनीकांत दीवान सउनि दिनेश झारिया आर0 हेमंत शर्मा, आर0 नारायण पटेल, आर0 मनोज टण्डन आर0 तोरन कश्यप का सराहनीय योगदान रहा है।

Comments


bottom of page