top of page

डॉ.रमन सिंह ने पंडरिया विधायक के कार्यों को बताया इतिहास रचने वाला कार्य ।

Jul 6, 2025
1 min read

कवर्धा/पंडरिया-विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भावना बोहरा द्वारा आज महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए जो कार्य किया है वह पंडरिया विधानसभा के लिए इतिहास रचने वाला है। भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए कड़ी मेहनत, तपस्या और समर्पण भाव से कार्य कर रही हैं।आज उनके द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत पूरे छत्तीसगढ़ में एक अनूठा कार्य है।

विधानसभा में भी जनता की आवाज बनकर वो मुखरता से क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और जनता के मुद्दों को विधानसभा पटल पर रखती हैं उनके इसी कार्यशैली और विधानसभा की कार्यवाही में सक्रीय सहभागिता के लिए उत्कृष्ट विधायक चुना गया। मैं पंडरिया विधानसभा की जनता का भी अभिनंदन करता हूँ कि उन्होंने कांग्रेस के कुशासन को समाप्त कर प्रदेश में भाजपा का सुशासन स्थापित किया। आज छत्तीसगढ़ में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन, विकास कार्यों से हर गाँव तक योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखाई दे रहा है।

Comments


bottom of page