शहीद दिवस : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके अमूल्य योगदान को किया नमन
- VOICE OF STATE NEWS

- Jan 30, 2024
- 1 min read

शहीद दिवस : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके अमूल्य योगदान को किया नमन।
कवर्धा/ 30 जनवरी 2024। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी ‘शहीद दिवस‘ के अवसर पर उन्हें नमन किया गया। पूर्वान्ह 11 बजे जिला कलेक्ट्रोरेट प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर गांधी जी की प्रतिमा के सामने दो मिनट का मौन धारण किया तथा भारत के स्वंतत्रता संग्राम में उनके बलिदनों को स्मरण किया गया। कलेक्टर जनमेजय महोबे द्वारा सबसे पहले गांधी जी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर एवं दीप प्रज्जवलित उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलेक्टोरेट और जिले के सभी कार्यालयों में भी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा बापू का पुण्य स्मरण किया और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर रितुराज बिसेन, सुश्री आकांक्षा नायक सहित जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।





Comments