बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस कवर्धा का मशाल रैली
- VOICE OF STATE NEWS
- Feb 5, 2024
- 2 min read

बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस कवर्धा का मशाल रैली.....
युवा कांग्रेस का भारत जोड़ो न्याय यात्रा तहत रोजगार दो अभियान.....
कवर्धा/ भारतीय युवा कांग्रेस रोजगार दो न्याय दो राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस कवर्धा विधानसभा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा के नेतृत्व में बेरोजगारी और बढ़ती मंहगाई के खिलाफ शहर में मशाल रैली निकाली गई।
युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन सिग्नल चौक से होते हुए भारत माता चौक तक प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी डा पलक वर्मा,प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा,लोकसभा प्रभारी दीदी बिंदिया बैनर्जी,जिला प्रभारी जसमीत सोनू शर्मा के मार्गदर्शन में "न्याय दो रोजगार दो" कार्यक्रम के तहत मशाल रैली निकाला गया।
युवा कांग्रेस कवर्धा विधानसभा समन्वयक अश्वनी वर्मा ने बताया कि जब से केंद्र में मोदी की सरकार बनी है,बेरोजगारी और महंगाई आसमान छू रही है।देश के युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरी देने की गारंटी वह भी जुमला निकला।आज 45 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।केंद्र सरकार द्वारा रेलवे,पोस्ट मैन,वन विभाग सहित अन्य विभाग में लाखों पद खाली है,फिर भी नौकरी नही निकाला जा रहा है।जो देश के युवाओं के साथ छलावा है,और पढ़े लिखे युवा आज सड़कों पर बेरोजगार घुमने को मजबूर हैं।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष चंद्रभान कोसले,शिवप्रसाद वर्मा,डा रामकुमार सिन्हा,गोपाल चंद्रवंशी,प्रशांत सिंह बैस,रमेशर पटेल,संजय ध्रुवे,धनराज वर्मा,जलेश्वर यादव,नारद चंद्रवंशी,सुरेश पटेल,विष्णु सिंह नेताम,रामगोपाल वर्मा,माधवेश चंद्रवंशी,मनीष चंद्रवंशी,जितेंद्र लहरे,कीर्ति केसरवानी,रमा विश्कर्मा,आरिफ खान,मेहुल सत्यवशी,विक्की लहरे,हेमंत सोनवानी,पदुम सेन,गजेंद्र वर्मा,ब्रिजेश कौशिक,रामसजीवन ध्रुवे,अमित वर्मा,लक्षकुमार वर्मा,लुकेश वर्मा,राजेश पात्रे,हीरा रॉय,अजय वर्मा,अमन वर्मा,आनंद चंद्रवंशी,मुकेश सेन,पप्पू चंद्रवंशी, योगदत्त्त रात्रे,पुरुषोत्तम चंद्रवंशी,प्रभु यादव,रामनारायण वर्मा,रामू लांझी, सुरेश साहू,गोकुल साहू,घनश्याम मारकंडे,जलेश बघेल,चैतराम टंडन, दुर्गा प्रसाद आदिले,अक्षय गोयल, राजकुमार अनंत,गजपति बर्मन, रामेशर लहरे,अमर सिंह खुसरे,एमन मेरावी,संतोष ध्रुवे,विनोद सिंह राजपूत,
राकेश निषाद,चोखुलाल पटेल,शिशुपाल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments