मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 18 जनवरी को कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में प्रवास प्रस्तावित
- VOICE OF STATE NEWS

- Jan 17, 2024
- 1 min read

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 18 जनवरी को कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में प्रवास प्रस्तावित।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम सभा एवं अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल ।
कवर्धा/ 17 जनवरी 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 18 जनवरी को कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में प्रवास प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री साय ग्राम कुसुमघटा में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम सभा एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय मां रूखमणि गुड़ उद्योग का शुभारंभ भी करेंगे। मुख्यमंत्री साय का प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद कबीरधाम जिला में प्रथम आगमन है।
चंद्रशेखर वर्मा ने बताया कि सार्वजनिक कार्यक्रम सभा एवं अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, बिसराम यादव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, संतोष गोलछा, किरणदेव सिंह, अजय जामवाल, पवन साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, l श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद संतोष पाण्डेय शामिल होंगे।





Comments