कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को 8 लाख रूपए का चेक वितरण किया
- VOICE OF STATE NEWS
- May 28, 2023
- 1 min read

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को 8 लाख रूपए का चेक वितरण किया।
विपत्तिग्रस्त परिवारों को उनके घर में चेक प्रदान कर सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है- मंत्री अकबर ।
कवर्धा– 28 मई 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने शनिवार कबीरधाम प्रवास के दौरान दो विपत्तिग्रस्त परिवार को 8 लाख रूपए का चेक वितरण किया। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने विपत्तिग्रस्त परिवार के हितग्राहियों को राशि का चेक वितरण करने के पश्चात कहा कि हितग्राहियों को लाभान्वित करने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। वित्त आयोग के सिफारिश के आधार पर मिलने वाली राशि है जिसे सीधे विपत्तिग्रस्त परिवार के हितग्राहियों को दिया जाता है। वन मंत्री ने विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते हैं। चेक वितरण करते समय मंत्री अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की।
मंत्री अकबर द्वारा आबीसी-6-4 के तहत कवर्धा विकासखंड के ग्राम रेंगाखारखुर्द निवासी विपत्तिग्रस्त सुनती साहू और कवर्धा के दंतेश्वरी वार्ड निवासी रुखमीण को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आबीसी-6-4) के तहत चार-चार लाख रूपए का चेक प्रदान किया। मंत्री अकबर द्वारा विपत्तिग्रस्त परिवारों को उनके घर में जाकर चेक प्रदान किया जा रहा है। जिससे हितग्राहियों को राशि सीधे उनके पास पहुंच सके। हितग्राहियों को इस कठिन समय में राशि प्राप्त होने से आर्थिक रूप से सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर पीताम्बर वर्मा, मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Comentarios