top of page
VOSADD.jpg

कैबिनेट मंत्री अकबर ने राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की




कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने

पवित्र सावन मास में भगवान शिव का रुद्राभिषेक और शविदेव की विशेष पूजा-अर्चना की।


कैबिनेट मंत्री अकबर ने राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।


कवर्धा, 15 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर पवित्र सावन मास के शनिवार के दिन कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम गौरकांपा पहुँचे। उन्होंने गौरकांपा स्थित शिव मंदिर और शनिदेव का दर्शन किए। कैबिनेट मंत्री अकबर ने पवित्र सावन माह में शिव मंदिर में भगवान शंकर जी का विशेष रुद्राभिषेक किया। साथ ही शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद लिए।

Comments


bottom of page