top of page
VOSADD.jpg

कैबिनेट मंत्री अकबर ने पिपरिया नगर पंचायत के विकास कार्यो के लिए 4 करोड़ 32 लाख 64 हजार रूपए की सौगात




कैबिनेट मंत्री अकबर ने पिपरिया नगर पंचायत के विकास कार्यो के लिए 4 करोड़ 32 लाख 64 हजार रूपए की सौगात दी।

कैबिनेट मंत्री ने पिपरिया नगर पंचायत के विकास के लिए 87 लाख रुपए की प्रस्तावित 8 कार्यों की घोषणा की।


गांव के साथ नगर का समुचित विकास करना हमारी प्राथमिकता:- कैबिनेट मंत्री अकबर।


कवर्धा, 26 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के पिपरिया नगर पंचायत के विकास कार्यो के लिए 4 करोड़ 32 लाख 64 हजार रूपए की सौगात दी। मंत्री अकबर ने जन आकाक्षांओं के अनुरूप 2 करोड़ 15 लाख 29 हजार रूपए की लागत से अधोसंरचना मद से विभिन्न स्थानों में निर्मित नाली, सी.सी. रोड़ सामुदायिक भवन, प्रकाश व्यवस्था अंतर्गत पोल विस्तार कार्य, विधायक निधि से निर्मित सतनामी समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया।

मंत्री अकबर ने नगर वासियों के मांगों को पूरा करते हुए 2 करोड़ 85 हजार रूपए की लागत से अधोसंरचना मद से विभिन्न स्थानों में निर्मित नाली, सी.सी. रोड़ सामुदायिक भवन, प्रकाश व्यवस्था अंतर्गत पोल विस्तार कार्य, 6 लाख रूपए की लागत से विधायक निधि अंतर्गत सामुदायिक भवन विस्तार, उन्नयन कार्य और 4 लाख रूपए की लागत से पार्षद निधि से देवांगन समाज सामुदायिक भवन उन्नयन कार्य की आधारशीला भी रखी।

कैबिनेट मंत्री अकबर ने पिपरिया नगर पंचायत के विकास के लिए 87 लाख रुपए की प्रस्तावित 8 कार्यों की घोषणा की। इस घोषणाओं में समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 11 लाख 39 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 11 में कुंभकार समाज के लिए कुंभकार सामाजिक भवन उन्नयन कार्य के लिए 9 लाख 71 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 15 बड़े बाजार के पास साहू समाज सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख 95 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 4 में पटेल समाज के लिए 7 लाख 67 हजार रूपए और मल्लाह समाज के लिए वार्ड क्रमांक 8 में सामुदायिक भवन उन्नयन एवं शौचालय निर्माण के लिए 6 लाख 18 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 9 में मिनीमाता सौंदर्यीकरण के लिए 12 लाख 78 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 15 में छत्तीागढ़ी महतारी चौक सौंदर्यीकरण एवं स्थापना कार्य के लिए 19 लाख 89 हजार रूपए की घोषणा शामिल है। इसके अलावा नगर में प्रकाश व्यवस्था के लिए 6 नग हाई मास्क लगाने की घोषणा की गई।

कैबिनेट मंत्री अकबर ने कहा की गांव के साथ साथ नगर का समुचित विकास के लिए मूख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में अनेक योजनाएं बनाई गई है। नगर में सामजिक, सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए कृष्ण कुंज की परिकल्पना को साकार किया गया है। आने वाले समय मे विकास को गति दी जाएगी।

कार्यकम में नगर पंचायत के अध्यक्ष महेंद्र कुंभकार, उपाध्यक्ष और पार्षदों ने इस सौगात के लिए मंत्री अकबर का आभार प्रकट किया। है। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र कुंभकार, उपाध्यक्ष शत्रुहन साहू, कवर्धा कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, गनपत गुप्ता, प्रवीण वैष्णव, राम सहोदा गुप्ता, रविन्द्र देवांगन, देवदास मिरी, कोमल पटेल, वीण सुभाष दानी, लेखा राजपुत सहित समस्त सभापति, एल्डरमेन, पार्षदगण सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Comments

Couldn’t Load Comments
It looks like there was a technical problem. Try reconnecting or refreshing the page.
bottom of page