भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस: बूथ स्तर पर होगा भव्य आयोजन, जसविंदर बग्गा को सौंपी गई जिम्मेदारी
- Ravi Gwal
- Apr 2
- 2 min read
Updated: Apr 4

कवर्धा-06 अप्रैल को अपने स्थापना दिवस को व्यापक स्तर पे मनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां प्रारंभ कर दी है। स्थापना दिवस आयोजन को लेकर जहां राष्ट्रीय एवं प्रदेश की टोलियां बनाई गई हैं, वहीं जिला स्तर पर भी दायित्व दिए गए हैं।
कवर्धा जिले में स्थापना दिवस तथा भारत रत्न डॉ भीम राव आम्बेडकर जयंती मनाने के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गई है जिसमें जिला संयोजक का दायित्व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा को सौंपा गया है, वहीँ समिति के सदस्यों के रूप में अशोक चंद्रवंशी, रूपेश जैन और चंद्रकुमार सोनी को जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने बताया है कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के रूप में काम कर रही भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने आगामी 06 अप्रैल को अपने स्थापना दिवस को सभी कार्यकर्ताओं के साथ मनाने का निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत 06 अप्रैल को स्थापना दिवस के दिन पार्टी कार्यालय की सजावट के साथ ही सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पार्टी का झंडा लगाने व बूथ स्तर पे स्थापना दिवस का आयोजन करना तय किया गया है। वहीँ 08 और 09 अप्रैल को भाजपा के सक्रिय सदस्यों का मंडल और विधानसभा स्तरीय सम्मेलन भी करने की मंशा भारतीय जनता पार्टी ने बना ली है जिसमें प्रमुख रूप से तीन विषयों पर सभी कार्यकर्ताओं को इस सम्मलेन में विशेषज्ञों द्वारा विशेष मार्गदर्शन भी प्राप्त होने वाला है।
भाजपा का गाँव-बस्ती चलो अभियान
पार्टी ने 07 से 12 अप्रैल तक भाजपा अपने पदाधिकारियों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए भी विशेष अभियान चलाने जा रही है जिसमे पार्टीजनों को किसी गांव, मोहल्ला या सेवा बस्ती में एक दिन गुजार कर पार्टी द्वारा बताई गई विभिन्न गतिविधियों को लागू करना होगा है जिसमें रैली निकालना, स्वच्छता अभियान चलाना समाज प्रमुखों से मिलना और शाम को चौपाल लगाने जैसे कार्यों को करना तय किया गया है।
Comments