top of page
VOSADD.jpg

नक्सली हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि




नक्सली हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।


कवर्धा। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला के अरनपुर में नक्सलियों के कायर्तापूर्वक हमले में जिला पुलिस बल के 11 जवानों की शहादत को नमन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत माता चौक में एकत्रित होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी नक्सलियों के इस कायर्तापूर्वक हमले की कड़ी शब्दों में निंदा किया गया तथा भारत माता के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए भगवान से प्रार्थना किया गया कि उनको अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके परिवार वालों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, वीरेंद्र साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल, देवी कुमारी चंद्रवंशी, बसन्त नामदेव सोशल मीडिया जिला संयोजक,जिला मंत्री पन्ना लाल चंद्रवंशी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीराम साहू ,अल्पसंख्या मोर्चा जिला संयोजक सुनील दोषी,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पंचराम कोसले,नेता प्रतिपक्ष उमंग पाण्डेय, मंडल महामंत्री पीयूष टाटिया, उपाध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय गोपाल साहू , महिला मोर्चा जिला महामंत्री विजयलक्ष्मी तिवारी,सांसद प्रतिनिधि आनंद मिश्रा,नरेश साहू, रामकुमार ठाकुर,तारा देवी मरकाम,संजय मिश्रा,अजय ठाकुर,रितु देसाई,दीपक ठाकुर,मुकेश सेन, कमलेश दिवेदी,खेमराज साहू,दिनेश विश्वकर्मा, श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में मौजूद रहे।


 
 
 

Comments


bottom of page